HI/670221 - रायराम को लिखित पत्र, सैन फ्रांसिस्को

{{

File:670221 - Letter to Brahmananda Gargamuni Rayrama.jpg
रायराम को पत्र



अंतराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ
२६ पंथ, न्यूयॉर्क, एन.वाई. १०००३
टेलीफोन: ६७४-७४२८
५१८ फ्रेडरिक गली,
सैन फ्रांसिसको,कैलीफ़ोर्निया,
फरवरी १८, १९६७
आचार्य :स्वामी ए.सी. भक्तिवेदांत
समिति:
लैरी बोगार्ट
जेम्स एस. ग्रीन
कार्ल एयरगन्स
राफेल बालसम
रॉबर्ट लेफ्कोविट्ज़
रेमंड मराइस
माइकल ग्रांट
हार्वे कोहेन
मेरे प्रिय रायराम,
मैं आपके लंबे पत्र की उचित प्राप्ति में हूं। मुझे नहीं पता कि बैक टू गॉडहेड को समय पर प्रकाशित क्यों नहीं किया जाता है। यदि यह छपी है तो यहां आवश्यक प्रतियां भेजें। मुझे नहीं पता किसने कहा था कि बैक टू गॉडहेड को यहां प्रकाशित किया जाना है। जब तक मेरे द्वारा लिखित आदेश नहीं आता है तब तक बैक टू गॉडहेड को नियमित रूप से न्यूयॉर्क से प्रकाशित किया जाना चाहिए। यहां इसके छपने का कोई सवाल ही नहीं है। इसलिए इसे सही समय पर छापें। आप रशीद के साथ यहां प्रतियां भेज सकते हैं और मैं देखूंगा कि यह विधिवत भुगतान किया गया है।
आपका नित्य शुभचिंतक,

ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी